गुमला: निनई गांव निवासी एक युवक जंगली भालू के हमले में हुआ जख्मी
Gumla, Gumla | Jul 6, 2025 गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र के निनई गांव के रहने वाला एक युवक रितेश गोप जंगली भालू के हमले से जख्मी हो गया,जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे।वहीं जानकारी देते हुए बताया कि अपने दोस्तों के साथ चारा खिलाने के लिए अपने पालतू जानवरों को लेकर पहाड़ की ओर गया था।तभी जंगली भालू ने हमला कर दिया,जहां से किसी तरह जान बचाकर दोस्तों के साथ घर पहुंचा।