मंगलवार की देर शाम बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर गाँव संदेहास्पद स्थिति में एक महिला जल गई। उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा था लेकिन गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गयी। मृतिका का नाम सीता देवी (29) था। गुरुवार शाम मायके वालों के आने के बाद सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम होने के पश्चात परिजनों को सौंपा गया।