ग्राम नौसेमर से एक 34 वर्षीय व्यक्ति पूरनलाल बैगा पि.मोहेलाल बैगा ग्राम नौसेमर के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि व्यक्ति पूरनलाल बैगा के घर वापस नही आने पर उसके परिजनो ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया।जिसके बाद मामले की सूचना थाना नौरोजाबाद मे दी गई जहां व्यक्ति की गुमशुदगी गुमइंसान क्र.95/25 दर्ज की गई है।