परिहार: भवानीपुर: पुलिस ने शराब और बाइक के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने 916.200 लीटर नेपाली शराब के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद किए गए। सदर डीएसपी-2 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सरोज कुमार, मनीष कुमार, राजन कुमार व राजीव कुमार शामिल है।