गोवर्धन: गांव गाजीपुर के समीप तेज रफ्तार बोलेरो विद्युत खंबे से टकराई, ट्रांसफार्मर गाड़ी के ऊपर गिरा, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
थाना बरसाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी रोड के किनारे खड़े विद्युत खंबे से जा टकराई खंबे पर लगा ट्रांसफार्मर गाड़ी के ऊपर गिर गया गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई श्रद्धालु गोवर्धन से दर्शन कर बरसाना की तरफ आ रहे थे तभी अचानक गाड़ी खंबे से टकरा गई विद्युत विभाग ने पुलिस के सहयोग से जांच शुरू कर दी है