इटावा: उदी मोड़ चौराहे के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ने की गाड़ी में मारी टक्कर, बाइक से टकराई गन्ने की गाड़ी, 2 लोग घायल
Etawah, Etawah | Apr 4, 2025 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ चौराहे के पास गुरुवार की रात 10 बजे अनियंत्रित ट्रक ने गन्ने की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बाइक सवार से टकरा गयी। जिसमें जुगाड़ गाड़ी चालक बीधूपुरा निवासी अजय व बाइक सवार भिण्ड निवासी विकास शर्मा घायल हो गये। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को उपचार हेतु उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।