बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर हिजला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार टैंकर गाड़ी ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए बायसी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का उपचार चल र