मिर्ज़ापुर: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी, डंडे, ईट-पत्थर, गर्भवती महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अमोई गांव की घटना
शनिवार की दोपहर 12:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरवा का पूरा अमोई गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के गर्भवती महिला को ईट पत्थर व लाठी डंडे से मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विपक्षी घर में घुसकर मारपीट की है। गर्भवती महिला अपनी जान बचाकर घर में भागते हुए दिख रही है।