रामपुर: बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति देकर किया सम्मानित
Rampur, Rampur | Sep 10, 2025 बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दो पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ के निर्देश पर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव और निरीक्षक राजेश सिंह को उनके पद पर पदोन्नति दी गई।