कोंडागांव नगर पालिका द्वारा गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए समुचित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अवैध मोटर पंप के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज गुरुवार सुबह 10 बजे नगर पालिका की टीम ने डीएनके वार्ड में छापेमार कार्रवाई करते हुए चार घरों से मोटर पंप जब्त किए। नगर पालिका की टीम ने वार्ड में घर-घर जांच कर अवैध रूप से नल कनेक्शन में लगाए...