जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के राला मऊ मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसा में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने पर जिला अस्पताल सीतापुर भेज दिया है।