अंता में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह करीब 9 बजे क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग आधे घंटे तक लगातार जारी रही। मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार माउठ की बारिश से कुछ फसलों को नुकसान है तो कुछ फसलों में फायदा है। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई।