देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक ग्राम रोजगार सेविका (जीआरएस) ने पहरूडीह पंचायत के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मुखिया न केवल उन पर अश्लील टिप्पणियाँ करते हैं, बल्कि विधवा और आदिवासी होने के नाते उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं।