छीपाबड़ौद। गौण अनाज मंडी में बुधवार को कुल 7466 कट्टों की आवक दर्ज की गई। मंडी से जुड़े सोनू जैन ने बताया कि आज के भाव इस प्रकार रहे - गेहूं 2300 से 2560 रुपये, मक्का 1200 से 1974 रुपये, सरसों 5700 से 6465 रुपये, सोयाबीन 3490 से 4555 रुपये, तिल्ली 7400 रुपये, धनिया 6600 से 7300 रुपये, चना 4495 से 5220 रुपये और उड़द 5500 से 6405 रुपये प्रति क्विंटल रहे।