महनपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम में बदलाव के चलते किसान खेतों में खड़ी सरसों की तैयार फसल की कटाई तेजी से करने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने पर फसल को भारी नुकसान हो सकता है।