बाबई: चपलासर में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला सुमन पति बृजेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी मधुसूदन,दुर्गेश,सुशीला तीनों ने मिलकर फरियादी महिला से ग्राम चपलासर में उसके घर के पास उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।