पूसा: कुबौली राम पंचायत में भाकपा माले ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष के रास्ते शहीद हुए मजदूरों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव सुनीता देवी के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड सचिव अमित कुमार मौजूद रहे।