पूसा: कर्पूरीग्राम थाना इलाके के एक गांव में डायन का आरोप लगाकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
डायन का आरोप लगाकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जख्मी महिला ने बताई कि उनके पड़ोसी उन पर डायन का आरोप लगाते हुए उनके भैसुर के साथ विवाद कर रहे थे। आक्रोशित होकर पड़ोसी महिला एवं उनकी पुत्री और भैसुर को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।