पूसा: टारा मोहनपुर गांव से पुलिस ने जिला न्यायालय से मारपीट मामले में निर्गत वारंट के आधार पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जिला न्यायालय से मारपीट मामले में निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने शंभू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।