खगड़िया: बड़ी कोठिया गांव में बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया
बड़ी कोठिया गांव में शुक्रवार को दो बजे बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव राजेन्द्र साह की पत्नी चुनचुन देवी के रुप में किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि घर के आगे घुम रही थी। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिलो को ठोकर मार दिया। जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।