खगड़िया: नवटोलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से बालक घायल, अस्पताल में भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के नवटोलिया में शुक्रवार को िदन के साढ़े तीन बजे एक अनियंत्रित ई रिक्शा की ठोकर से एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी बालक की पहचान नवटोलिया गांव के रहने वाले अमोद कुमार के रूप में की गई है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है।