नोखा थाना क्षेत्र के धूपालिया गांव में रविवार शाम एक रहवासी ढाणी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरी ढाणी राख में तब्दील हो गई। पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह ने बताया कि यह ढाणी मांगू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की थी। आग में तीन झोपड़ियां, पशुओं का बड़ा, करीब 10 क्विंटल अनाज, 26,600 रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, एक कुलर, कपड़े और खाने-पीने