छिंदवाड़ा नगर: डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के 330 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर-4, नरसिंहपुर रोड डॉ.बजाज वाला क्षेत्र, चर्च कंपाउंड, फोकट नगर, इंदिरा प्रियदर्शनी एवं गुलाबरा में मलेरिया कर्मचारियों, एमपीडब्लू के 6 दलों द्वारा 330 घरों में लार्वा सर्वे किया गया व 45 घरों में पाए गए लार्वा का विनष्टीकरण किया गया।