गिरियक: पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने दुर्गापुर बाजार से नशे की हालत में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Aug 12, 2024 दुर्गापुर बाजार से पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने नशे की हालत में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में बारा बिगहा गांव निवासी मनोज कुमार एवं दुर्गापुर गांव निवासी छोटे लाल प्रसाद है. गिरफ्तार इन दोनों व्यक्तियों द्वारा मेडिकल जांच के दौरान अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है