पाटी: सीएचसी पाटी में 13 गर्भवती महिलाओं की हुई सोनोग्राफी, अब हर महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को होगी
Pati, Barwani | Nov 13, 2025 CHC में वर्षों से बंद पड़ी सोनोग्राफी सुविधा गुरुवार से सुविधा शुरू कर दी है। शुभारंभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष पटेल,सीएचएमओ डॉ सुरेखा जमरे व रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रकाश सोलंकी ने सोनोग्राफी मशीन की पूजा पाठ व फूलमाला पहनाकर शुरू किया। पहले ही दिन 13 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। दूर-दराज पहाड़ी इलाकों से गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी के लिए पहुँची।