रायसिंहनगर अंडरब्रिज निर्माण स्थल पर सुरक्षा लापरवाही का मामला सामने आया। बुधवार रात 8 बजे लगभग 15 फीट गहरे निर्माणाधीन खड्डे में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया जहां उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बैरिकेडिंग व चेतावनी संकेतों की कमी से बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है