कांके: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित सिरी जंगल में लगे अवैध अफीम के पौधे को पुलिस ने किया नष्ट
Kanke, Ranchi | Feb 12, 2024 रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित सिरी जंगल में करीब दस एकड़ में लगे अवैध अफीम के पौधे को पुलिस ने नष्ट किया। इस दौरान पुलिस डंडों से मारकर अफीम की खेती को नष्ट करते नजर आई। बता दें कि इस अभियान का नेतृत्व खुद सिटी एसपी राजकुमार मेहता कर रहे थे।