मंडी: ब्राह्मण सभा मण्डी द्वारा 12 बालक-बालिकाओं के करवाए गए यज्ञोपवीत संस्कार
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 ब्राहमण सभा मंडी द्वारा रविवार को संस्कार भवन जेल रोड में सामूहिक मुंडन, यज्ञोपवीत व कुनाली संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। सभा के महासचिव प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी इसका आयोजन किया गया। रविवार को हुए कार्यक्रम में 12 बालक-बालिकाओं के कुनाली, यज्ञोपवीत व मुंडन संस्कार कर्मकांडी विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न करवाए गए।