नवाबगंज: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में युवक के साथ की मारपीट,पैर रखकर मुंह दबाया।
बारादरी इलाके में युवक को घेरकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगो ने युवक का मुंह पैर रखकर दबा दिया। युवक ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। संजयनगर के अमर सिंह घर के पास दुकान पर कोल्ड्रिंक लेने गए थे। वापस लौटते समय शोभित और उसके तीन अज्ञात साथियों ने घेर लिया और पिटाई कर दी। पिटाई का विरोध करने पर लड़कों ने पैरों से मुंह दबा दिया।