सिंघिया: कुंडल दो पंचायत की योजनाओं में अनियमितता की शिकायत, BDO को दिया गया आवेदन
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल दो पंचायत के योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है। अमित कुमार ने जानकारी देते हुए गुरुवार के दिन समय करीब 1:00 बजे बताया कि पंचायत में चल रहे विभिन्न योजना में अनियमित बरती जा रही है योजना स्थल पर योजना बोर्ड तक नहीं लगाया जाता है।