सिंघिया: नीरपुर भररिया गांव के अग्नि पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय में प्लास्टिक सीट दी गई
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत नीरपुर भररिया पंचायत के रही गांव में बीते दिनों आग लगने से घर जलकर बर्बाद हो गया था। सोमवार के दिन समय करीब 2:00बजे अंचल अधिकारी के निर्देश पर अंचल कर्मी के द्वारा अग्नि पीड़ित के बीच प्लास्टिक सीट का वितरण की गई। आग लगी की घटना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की बात कही है।