आरा: हसनपुरा में चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक को चाकू मारकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 10, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक की पहचान श्याम बिहारी सिंह के पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। उसने बताया कि उसके बड़े चाचा और उनके लड़कों के द्वारा चाकू से हमला किया गया है। संपत्ति को लेकर के पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है जिसमें यह घटना की गई है।