आरा: मिश्रावलिया रामपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 10, 2025 गुरुवार दोपहर 3:30 बजे बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्रावलिया रामपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति राकेश चौधरी ने अपनी पत्नी काजल देवी की जमकर पिटाई कर दी जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल पत्नी को आनन फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।