रायबरेली: शहर स्थित फायर स्टेशन विभाग ने सकरी गलियों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए फायर बाइकों का किया ट्रायल
शहर कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित,फायर स्टेशन कार्यालय में, शनिवार को,शासन द्वारा सकरी गलियों में,आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए,पांच फायर बाइकें फायर विभाग को दी गई है।जिनको फायर कर्मियों द्वारा ट्रायल किया गया है।और उनकी गुणवत्ता देखी गई है।जिला अग्निशमन विभाग अधिकारी ने बताया कि,यह बाइकें सकरी गलियों में जाकर,आगजनी की घटनाओं को रोकने का काम करेंगी।