कुचाई: कुचाई में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 12 लाभार्थियों के बीच बकरियों का वितरण किया गया
कुचाई प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 12 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन व विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने लाभुकों के बीच वितरण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि रोजगार के लिए अनुदान पर बकरी पालन के लिए सरकार पशुधन दे रही है ताकि उन्हें स्