विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के बीआरसी सभागार में बुनियादी साक्षरता सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के तहत 175 शिक्षकों के प्रशिक्षण का हुआ समापन
बीआरसी सभागार में आयोजित बुनियादी साक्षरता सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को समापन हुआ। 26 जुलाई से शुरू हुए प्रशिक्षण में प्रखंड के 149 स्कूलों में कक्षा एक और दो में हिंदी पढ़ाने वाले करीब 175 शिक्षकों के साथ-साथ बीआरपी व सीआरपी को प्रशिक्षित किया गया। पांच अलग-अलग बैच में मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार आदि ने प्रशिक्षण दिया।