रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर रेड कर 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।