अतरौली थाना क्षेत्र के श्यामदासपुर गांव निवासी 75 वर्षीय सुट्टू गौतम पिछले तीन साल से बीमार थे। पुत्र जितेंद्र के मुताबिक, सोमवार देर शाम सुट्टू की क्षेत्र के कुकुरा मदारपुर स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन उनका शव घर लाये। सुट्टू के छोटे भाई सरवन की बेटी 20 वर्षीय सरोजनी जो बीए की छात्रा थी वह रट हुए ताऊ के मौत की जानकारी दे रही थी।