नगरा: खैरा नगरा समेत प्रखंड के विभिन्न गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ व्रत।
Nagra, Saran | Apr 15, 2024 रविवार की शाम छठ व्रती नदी तालाब के अलावे अपने घाट पर भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया। नदी तालाब को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घाटों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से पारंपरिक छठ गीत महिलाएं गाती दिखाई दी। सोमवार को पारन के साथ 4 दिवसीय यह अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। सुबह में उठाते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया जाएगा।