मथुरा: संत के एकांतित दर्शन कराने का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित युवती का आरोप है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर मैसेज करके एक संत से एकांतित दर्शन कराने के बहाने उसे आगरा से वृंदावन बुला लिया। जहां आरोपी युवक उसे एक गेस्टहाउस में ले गया,जहां उसने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुराचार कर दिया।