आष्टा नगर पालिका द्वारा नगर में निर्माण कार्यों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यकरण का कार्य भी किया जा रहा है इसी कड़ी मे नगर पालिका ने पार्वती नदी के दोनों किनारो पर घाटों का निर्माण करवाया है अब परिषद ने संगम मंदिर के समीप और मुक्तिधाम के पास व्यवस्थित घाटों के निर्माण का निर्णय लिया है इसके अतिरिक्त अटल सेतु नदी किनारे पार्क और चौपाटी भी।