वेदई में फूलडोल मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, इसमें 100 से अधिक पहलवानों के द्वारा शिरकत की गई।आयोजकों ने पहली कुश्ती का हाथ मिलवाया। भारत केसरी हरकेश पहलवान अखाड़े में उतरे लेकिन उनके सामने कोई पहलवान लड़ने नहीं आया इसके बाद आयोजनों के द्वारा 31000 रुपए की पुरस्कार राशि हरकेश पहलवान को प्रदान कर दी गई।