बिजनौर: बिजनौर में पुलिस ने जिले भर में वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
Bijnor, Bijnor | Nov 27, 2024 बिजनौर में आज बुधवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे से ही एसपी के आदेश पर पुलिस ने जिले भर में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मान्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।