नगर परिषद सुल्तानगंज के वार्ड संख्या 12 स्थित बिस्कोमान भवन में नाला का पानी प्रवेश करने से गंभीर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस कारण खाद और बीज की ढुलाई व वितरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे हजारों किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिस्कोमान के प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि पिछले पांच माह से नाला की सफाई नहीं होने के कारण बरसात