मुरैना नगर: यादव कॉलोनी में ननि कचरा गाड़ी का कहर, घर के सामने बैठे मासूम का पैर कुचला, अस्पताल में भर्ती
मुरैना नगर निगम के वार्ड -15 की यादव कॉलोनी नई मस्जिद के पास आज बुधवार सुबह नगर निगम की कचरा गाड़ी की लापरवाही से डेढ़ साल का मासूम गंभीर घायल हो गया। बच्चा घर के बाहर बैठा था, तभी तेज रफ्तार गाड़ी का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। चालक मौके से फरार हो गया।परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज जारी है।परिजन थाने में शिकायत की तैयारी कर रहे है।