जमुई: बिंझी गांव में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाई सल्फास की तीन गोली, गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 17, 2025 बिंझी गांव में पति रूपेश कुमार यादव से झगड़ा के बाद पत्नी विनीता कुमारी ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की तीन गोली एक साथ खा ली। थोड़ी देर के बाद जब विनीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद आनन फ़ानन में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे विनीता कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।