लहरपुर: लहरपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रौसी पुर कलां में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन व समरसता भोज
सोमवार को क्षेत्र के ग्राम रौसी पुर कलां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार ने सारे हिंदुओं को भेदभाव जाति-पाति भूल कर एक साथ संगठित रहने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने बांग्लादेश पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा पर चिंता प्रकट की और सभी से एकजुट रहने की अपील की।