चंदला थाना क्षेत्र के सरवई मार्ग पर शनिवार शाम करीब 5 बजे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें ग्राम खड़ेहा के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 के आरक्षक शिवम् मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शिवलाल अहिरवार और सिमिया अहिरवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।