शाहजहांपुर: बगिया प्रथम के युवक ने उत्पीड़न के बाद फांसी लगाकर जान दी, पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तारी की मांग की
दरअसल अल्लाहगंज थाना क्षेत्र से बगिया प्रथम के रहने वाले सुधीर ने एक महीने पहले फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर बनाया था जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर फर्रुखाबाद की रहने वाली पत्नी समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी।