कहरा: सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के बलुआहा एवं बिशनपुर रेलवे ढाला के बीच ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर सोनबर्षा कचहरी की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया परंतु शव का शिनाख्त नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव को शिनाख्त के लिए थाना परिसर में रखा गया है।